करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकसोनीपतहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हरियाणा सीएम मनोहरलाल खट्टर सोनीपत से पूर्व विधायक व CPS अनिल ठक्कर पर मेहरबान!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सीएम मनोहरलाल खट्टर सोनीपत से पूर्व विधायक व CPS अनिल ठक्कर पर मेहरबान!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- ऐसे बहुत कम नेता होते हैं जो किसी दूसरी पार्टी में आकर बहुत थोड़े ही समय में अपनी वशिष्ठ पहचान बना लेते हैं।भाजपा पार्टी में शामिल होकर यह मिसाल अनिल ठक्कर ने पेश की है।निजी जानकारी के अनुसार भाजपा पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले पूर्व चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी अनिल ठक्कर इन दिनों हरियाणा की खट्टर सरकार औऱ भाजपा को मजबूत करने में अपना बहुत योगदान दे रहे है। शायद इसलिए ही अनिल ठक्कर सीएम मनोहरलाल के नजदीक होते जा रहे हैं! चंडीगढ में जोरो से चर्चा है कि सीएम खट्टर विधानसभा सत्र के बाद अनिल ठक्कर को सरकार में महत्वपूर्ण पद देकर उनका कद बढ़ा सकते हैं! अगर ऐसा होता है तो भाजपा पार्टी को सोनीपत से पंजाबी समाज से पूर्व विधायक देवीदास के बाद एक सशक्त पंजाबी नेता भी मिल जाएगा। निजी जानकारी के अनुसार ईमानदार छवि की मिसाल अनिल ठक्कर के निवास पर जिले के अधिकारियों औऱ कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी बढता हुआ देखने को मिल रहा है! सुत्रो की माने तो अनिल ठक्कर को सरकार में पद देकर भाजपा पार्टी भी अपना वादा पूरा करने की तैयारी में है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!