Friday, June 28, 2024
Latest:
कुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

नये नये भाजपाई को खट्टर खट्टर की चेतावनी, अभी टिकट और पद नही मिल सकता*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नये नये भाजपाई को खट्टर खट्टर की चेतावनी, अभी टिकट और पद नही मिल सकता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़/कैथल :- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई अनाज मंडी में शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में उन नेताओं को स्पष्ट संदेश दे दिया, जो इस समय पार्टी में शामिल हो रहे हैं उन्हें टिकट व पद आदि मिलने में समय लग सकता है। वे भाजपा में तो शामिल हो जाते हैं, लेकिन उन्हें भाजपाई बनने में साल दो साल लग जाते हैं
उन्हें पार्टी में शामिल होने के बाद पता चलता है कि भाजपा क्या है? यहां एक संघर्ष तो सत्ता प्राप्ति के लिए होता है, दूसरा सत्ता प्राप्ति के बाद सेवा का मार्ग चुनकर जनता की सेवा करने का होता है।
कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने टिकट को लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीधे तौर पर तो कोई एलान नहीं किया, लेकिन यह बात कहकर उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं को एक तरह से राहत देने का काम किया कि जो नेता अब पार्टी में आ रहे हैं, उन्हें भाजपाई होने में समय लगता है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने चौधरी बीरेंद्र सिंह का उद्हारण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई साल पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा में आए थे। शुरू-शुरू में उनके भाषण में भारत माता की जय का नारा नहीं सुनता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!