Saturday, June 29, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

अम्बाला में एयरबेस से सुबह उडा जगुआर विमान से पक्षी गया टकरा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अम्बाला में एयरबेस से सुबह उडा जगुआर विमान से पक्षी गया टकरा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- हरियाणा के अम्बाला में स्थित एयरबेस से आज सुबह उड़े एक जगुआर विमान से पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान की आपात लैंडिग करानी पड़ी है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पायलट सुरक्षित है। मिली जानकारी के मुताबिक, पक्षी के टकराने के बाद विमान का इंजन फेल हो गया, इसके बाद पायलट द्वारा इंजन बंद कर दिया गया। इंजन फेल होने के बाद विमान की पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। सूत्रों के अनुसार, विमान से कुछ प्रैक्टिस बम भी मिले हैं।आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब एयरफोर्स का जगुआर विमान इस तरह से दुर्घनटनाग्रस्त हुआ हो। हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में एक जगुआर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया था। एयरक्राफ्ट ने जामनगर से उड़ान भरी थी। हादसे में पायलट संजय चौहान शहीद हो गए। संजय चौहान वायुसेना में एयर कमोडोर के पद पर थे। जगुआर ने रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान जामनगर से सुबह करीब 10.30 बजे उड़ान भरी थी। विमान हादसा इतना बड़ा था कि उसका मलबा कई किलोमीटर तक फैल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!