Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालगुड़गाँवचंडीगढ़देश-विदेशपानीपतफरीदाबादरोहतकहरियाणाहिसार

हरियाणा से राव इंद्रजीत,अरविंद शर्मा, संजय भाटिया और बृजेन्द्र में से बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा से राव इंद्रजीत,अरविंद शर्मा, संजय भाटिया और बृजेन्द्र में से बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- दिल्ली को तीन तरफ से घेरने वाला हरियाणा प्रदेश राजनीति की धूरी माना जाता है। हरियाणा की राजनीति का प्रभाव पूरे देश की राजनीति पर पड़ता है। इसलिए कोई भी राजनीतिक पार्टी हरियाणा को नजर अंदाज करने में हमेशा संकोच करती रही है। हमेशा से ऐसा होता रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में हरियाणा से दो या तीन सांसदों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।अब मोदी के दूसरे कार्यकाल में हरियाणा से राव इंद्रजीत एक बार फिर मंत्रीमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसके पीछे यादव बाहुल्य इलाके की सत्ता में भागीदारी बनाए रखने का उद्देश्य है। वहीं हरियाणा में रोहतक सीट पर गैर जाट फार्मूला आजमाते हुए कांग्रेस खासकर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ को खत्म करने में बीजेपी कामयाब रही है। यहां दीपेंद्र हुड्डा को हरा कर जीत दर्ज करके बीजेपी हाईकमान की नजरों में आए डां. अरविंद शर्मा को मंत्रीमंडल में शामिल करके तोहफा दिया जा सकता है। वहीं लोकसभा क्षेत्र करनाल के संजय भाटिया पंजाबी समुदाय से आते हैं उनके पास प्रदेश महासचिव का भी दायित्व है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी उन्हें पूरा आशीर्वाद प्राप्त है। वह भी मंत्री पद पाने में की दौड़ में माने जा रहे हैं। इसी तरह आईएएस की नौकरी को छोड़ कर हिसार लोकसभा से सांसद बने बिजेंद्र सिंह भी मंत्री पद पाने वालों में मजबूत माने जा रहे हैं। उनकी खास बात यह है कि उनके पिता निवर्तमान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अमित शाह के विश्वास पात्र हैं। बृजेंद्र सिंह का आईएएस होने का भी मोदी सरकार को बहुत फायदा भी मिल सकता है। इसलिए मंत्रिमंडल में उनकी दावेदारी को कम नहीं आंका जा सकता है। परन्तु यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में किस किस सांसद के भाग्य की लॉटरी निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!