Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के दौरे से भाजपाई गदगद, कार्यकर्ताओं को जितने का दे गए मन्त्र*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के दौरे से भाजपाई गदगद, कार्यकर्ताओं को जितने का दे गए मन्त्र*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे से प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से गरमा चुकी है। शाह के दौरे ने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद किरण खेर के चुनाव प्रचार अभियान को नया मोड़ देने का काम किया है।इससे पार्टी से जुड़े तमाम कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। रविवार को अमित शाह ने चंडीगढ़ के सैक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर चंडीगढ़ लोकसभा के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मेयर राजेश कालिया, चंडीगढ़ अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह, चुनाव संचालन समिति के संयोजक रामवीर भट्टी, सह संयोजक सतिंदर सिंह, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर व प्रेम कौशिक, पूर्व मेयर सहित अरुण सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हए।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद रविवार को पहला मौका था जब किसी राजनीतिक दल ने चुनावी रैली का आयोजन किया है। अमित शाह करीब दो साल के अंतराल के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे। शाह की रैली के दौरान रविवार को पहला मौका था जब भाजपा कॉडर और मोदी व शाह के नाम पर पार्टी का समर्थन करने वाला सामान्य मतदाता भी घर से बाहर निकला हुआ था।कार्यकर्ताओं की भीड़ व उत्साह को देखकर गद्गद् अमित शाह ने भरे मंच से किरण खेर की जमकर न केवल तारीफ की बल्कि उन्हें सर्वगुण संपन्न करार देकर यहां तक कह दिया कि चाहे वह फिल्मों का क्षेत्र हो या फिर राजनीति का हो, किरण खेर हर जगह सफलता के झंडे गाडकर अपने विरोधियों का मुंह बंद करवाया है। अमित शाह के इस दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी की चुनाव मुहिम अब तेजी पकड़ेगी। आज के दौरे के दौरान अमित शाह ने चंडीगढ़ वासियों को परोक्ष रूप से यह संदेश देने का भी प्रयास किया कि हाईकमान में लंबे विचार-विमर्श के बाद खेर को चुनाव मैदान में उतारा है। हाईकमान के इस फैसले के बेहतर परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!