Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

1987 बैच के पूर्व एडीजीपी वी कामराजा करीब 30 साल पुलिस में सेवा के बाद भाजपा में शामिल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
1987 बैच के पूर्व एडीजीपी वी कामराजा करीब 30 साल पुलिस में सेवा के बाद भाजपा में शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा
पुलिस कैडर 1987 बैच के पूर्व एडीजीपी वी कामराजा ने करीब 30 साल पुलिस में सेवा के बाद अब राजनीति का रुख किया है। 1989 में कामराजा हरियामा में बतौर एएसपी रेवाड़ी नियुक्त हुए थे। उनकी बतौर एसपी 1991 में पहली पोस्टिंग कुरुक्षेत्र हुई थी। 30 अप्रैल 2015 में वी कामराजा बतौर एडीजीपी रिटायर हुए थे। कामराजा ने शुक्रवार को रोहतक में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हरियाणा सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर की मौजूदगी में कामराजा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मूल रुप से तमिलनाडू के डिंडीगूल जिले के रहने वाले वी कामराजा लम्बे समय तक हरियाणा में सेवाएं देने से हरियाणा के ही हो गए। कामराजा ने एमए, एलएलबी, एलएलएम और पुलिस रिफोर्मस विषय में कुरुक्षेत्रा से पीएचडी की हुई है। कामराजा अब अपना अनुभव राजनीति में भाजपा को देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!