करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल यदि अपने इर्दगिर्द के भ्रष्ट अधिकारियों पर सिर्फ अंकुश लगा दे तथा ज़मीनी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिलवा दे तो हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने से कोई नही रोक सकता!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,
मुख्यमंत्री मनोहर लाल यदि अपने इर्दगिर्द के भ्रष्ट अधिकारियों पर सिर्फ अंकुश लगा दे तथा ज़मीनी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिलवा दे तो हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने से कोई नही रोक सकता!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हो सकता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में अनेकों अच्छी योजनाओं की शुरुआत हुई हो परंतु हरियाणा सरकार के अधिकारी और प्रदेश भाजपा इसको जनता की नजरो में उतारने में नाकामयाब साबित हुए है। इसलिये आज हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर और मंत्रियों को मेहनत करने की जरूरत पड रही है। अगर मुख्यमंत्री खट्टर ने शुरू से ही अधिकारियो पर यह दबाव बनाया होता की यदि मेरी भाजपा पार्टी और उसके कार्यकर्ताओ की अनदेखी की तो सरकार आपको बख्शेगी नही। इससे भाजपा कार्यकर्ता प्रफुलित होता, सरकार और पार्टी की नीतियों को घर घर गली गली पहुचाता पर शायद ऐसा नही हो रहा। आज हरियाणा की जनता को यह कहते सुना जा रहा है की मुख्यमंत्री की ईमानदार छवि को उनके ही कई भ्रष्ट अधिकारी नीचे ही नीचे दीमक की तरह खोकला किये जा रहे है! कई ऐसे अधिकारी भी है जो की भाजपा कार्यकर्ताओ को इज्जत देने मे अपनी तौहीन समझते है जमीनी कार्यकर्ताओ को मिलने के लिए घंटो प्रतीक्षा करवाई जाती है। प्रदेश के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओ कहना है की हमे चंडीगढ़ और जिलो में अधिकारी तवज्जो नही देते है तो कोई बात नही, पर जब चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में हमारे विधायको को भी काम करवाने और फाइल निकलवाने के लिए बाबुओं के कमरों में मिन्नत करते हुए देखा जाता है तो सिर शर्म से झुक जाता है! और हम सोचते है क्या ऐसी भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ ने दिनरात संघर्ष किया था। पूरी दुनिया जानती है किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनावो में जीत का आधार होते है। आज वो कार्यकर्ता ही अपने आपको बेबस और बेइज्जत मान कर भाजपा पार्टी को नसीहत देने का प्रयास कर रहा है। इसमें किसी तरह का कोई शक नही की यदि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने इर्दगिर्द के भ्रष्ट अधिकारीयों पर संज्ञान लेकर उनको दण्डित करे और कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिलवा दे तो प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने को कोई भी नही रोक सकता। यह लिखने में संकोच नही है कि भाजपा को जीतने के लिए किसी तरह के मंथन व मीटिंग करने की कोई जरूरत नही पड़ेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!