Thursday, July 4, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भाजपा ने विनोद आश्री को अपने पाले में लाकर राजकुमार सैनी से लिया बदला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा ने विनोद आश्री को अपने पाले में लाकर राजकुमार सैनी से लिया बदला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने बागी सांसद राजकुमार सैनी को तकड़ा झटका दिया है। बीजेपी से बागी हो राजकुमार सैनी ने अपनी नई पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का गठन किया था और जींद उपचुनाव में एलएसपी का उम्मीदवार भी उतारा था। एलएसपी के उम्मीदवार विनोद आश्री ने बसपा इनेलो गठबंधन से उपर रहते हुए 15 हजार से ज्यादा वोट भी लिए थे।
लोकसभा में एलएसपी ना उभरे इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चाल चलते हुए विनोद आश्री को अपने पाले में लाकर राजकुमार सैनी से न सिर्फ बदला लिया बल्कि राजकुमार की पार्टी की कमर तोड़ कर रख दी।जिस बल पर एलएसपी उभरी थी। उसी विनोद आश्री को ही अपने खेमें में शामिल कर लिया। मंगलवार को एलएसपी के विनोद आश्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यंत्री ने चुनाव से मतदान से ठीक पहले एलएसपी और बीएसपी गठबंधन को तगड़ा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!