करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- मेष : कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं। जीवनसाथी से संबंध अच्छे। आय से अधिक व्यय न करें।

वृष : श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा।

मिथुन : संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी से मदद की आशा करना व्यर्थ है।

कर्क : आपकी मिलनसारिता एवं धैर्य आपको समाज एवं परिवार में आदर-सम्मान दिलाएंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं।

सिंह : आशाएं फलीभूत होंगी। मनोबल बढऩे से कठिन कार्य भी आसानी से कर पाएंगे। वाहन सुख मिल सकेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है।

कन्या : घर-परिवार में विवाद होंगे। सोच-समझकर स्व-विवेक से निर्णय लेकर काम करें। काम-काज की स्थिति मध्यम रहेगी।

तुला : कई दिनों से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम।

वृश्चिक : कार्यक्षमता में कमी आएगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चिंता से मन खिन्न रहेगा।

धनु : खान-पान में अनियमितता से बचें। स्वाध्याय में रुचि जागृत होगी। आर्थिक विवादों से नुकसान की आशंका है। साहस, पराक्रम बढ़ेगा।

मकर : नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। विवेक से निर्णय लेकर कार्य करें तो सफलता मिल सकती है।

कुंभ : सुखद यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम से दूर रहें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन : मतभेद, विवादों को टालने का प्रयास करें। अनावश्यक कामकाज में ध्यान बंटेगा। व्यापारिक जवाबदारी, लेन-देन सीमित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!