कांग्रेस नेता सुरजेवाला का नायब सरकार पर फिर बड़ा हमला / कहा हरियाणा में “शिक्षा और रोजगार विरोधी” भाजपा ने अतिथि शिक्षकों के “पक्की नौकरी की उम्मीदों पर चलाया धोखे का बुलडोजर”*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस नेता सुरजेवाला का नायब सरकार पर फिर बड़ा हमला / कहा हरियाणा में “शिक्षा और रोजगार विरोधी” भाजपा ने अतिथि शिक्षकों के “पक्की नौकरी की उम्मीदों पर चलाया धोखे का बुलडोजर”*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस नेता एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने नायब सरकार पर फिर बड़ा हमला बोलते हुए कहा हरियाणा में “शिक्षा और रोजगार विरोधी” भाजपा ने अतिथि शिक्षकों के “पक्की नौकरी की उम्मीदों पर चलाया धोखे का बुलडोजर”*नायब सरकार अब खुलकर प्रदेश के 10,757 अतिथि शिक्षकों के खिलाफ़ खड़ी हो गई है और नौकरी को पक्का (नियमित) करने से साफ़ इनकार कर दिया है !
🔴 जवाबदेही से भागते प्रदेश के ‘शिगूफा सीएम’ श्रीमान नायब सैनी ने अपने मुख्य प्रधान सचिव के जरिए अतिथि शिक्षकों के लिए धोखे का फ़रमान भिजवा दिया !
👉 शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव भी यही बता रहे हैं कि अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किया जाएगा और इस संबंध में पहले ही स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर दिया गया है !
❓सवाल ये है कि- जब भाजपा सरकार अतिथि अध्यापकों को 58 साल की उम्र तक सर्विस ज़ारी रखने का झांसा दे रही है, तो फिर “पक्की नौकरी का दर्जा” और “भविष्य की सुरक्षा” क्यों नहीं देना चाहती?
👉 ये हाल तब है जबकि हाईकोर्ट ने 25 मई 2026 को अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण के दावों पर, 18 जून 2014 की नीति के तहत हरियाणा सरकार को विचार करने के निर्देश दिए थे !
❌ मगर अतिथि शिक्षकों को ही नहीं, बल्कि प्रदेश में किसी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की भाजपा की नीति और नियत ही नहीं है !
❌ भाजपा ने तो “कच्ची नौकरी के झांसे” को हरियाणा के युवाओं को “ठगने और शोषण करने का औजार” बना रखा, अबकी इसके शिकार अतिथि शिक्षक बने हैं !
🔴 हरियाणा में प्राइमरी से लेकर पीजीटी तक शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं, मगर भाजपा न केवल बच्चों के जीवन में अशिक्षा का अंधकार फैलाने पर आमादा है बल्कि अतिथि शिक्षकों को भी अनियमितता और असुरक्षा के अंधेरे में ही रखने का मन बना चुकी है !
हरियाणा के बच्चों की जिंदगी से शिक्षा की रौशनी और अतिथि शिक्षकों की जिंदगी से सुरक्षा का भरोसा छीनकर, भाजपा ने एक बार फिर अपना असली “चाल, चरित्र और चेहरा” दिखा दिया है !

