करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*पंचकूला में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण धू-धू कर जला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*पंचकूला में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण धू-धू कर जला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला/चंडीगढ़:- पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में आज दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से आयोजित महोत्सव में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल मुख्य अतिथि रहे।
राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल, रतन लाल कटारिया ट्रस्ट की संयोजक और चेयरमैन, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग बंतो कटारिया, एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया के एमडी एसपी सिंगला बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
लोग रावण के जलते पुतले को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखे।हरियाणवीं गायक तेजपाल ने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। माता मनसा देवी दशहरा कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान नवराज मित्तल जॉनी, महासचिव संदीप गुप्ता और वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। चेयरमैन विष्णु गोयल ने बताया कि महोत्सव के दौरान शानदार आतिशबाजी की गई। 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले और आकर्षक आतिशबाजी को देखने के लिए पंचकूला सहित पूरे ट्राईसिटी के लोगों में उत्सुकता थी। इस अवसर पर सतपाल गर्ग, विष्णु गोयल, नवराज मित्तल जॉनी, संदीप गुप्ता, अमित गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!