करनालगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतभिवानीमहेंद्रगढ़हरियाणा

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र का किया तूफानी दौरा, कहा फिर एक बार मोदी सरकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र का किया तूफानी दौरा, कहा फिर एक बार मोदी सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भिवानी/महेन्द्रगढ ;- हरियाणा के शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता रामबिलास शर्मा ने आज महेन्द्रगढ विधानसभा के विभिन्न गांवो का दौरा किया तथा भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री देखना चहाती है इसलिए वे भिवानी महेन्द्रगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के लिए वोट की अपील कर रहे है रामबिलास शर्मा ने लोकसभा क्षेत्र के गांव रिवासा, सिसोठ, पालड़ी पनिहारा, भगड़ाना सहित दो दर्जन गांव का दौरा किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने जनता एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगी। मोदी की आंधी एक बार फिर से चली है। मोदी को लोग प्रधानमंत्री देखना चहाते है। उन्होंने कहा मोदी जी ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में देश का विकास के पथ पर अग्रसर किया हेै। उन्हेांने कहा कि देश की 130 करोड़ की आबादी है तथा चाईना के बाद सबसे बड़ी आबादी भारत देश की है। उन्हेांने कहा कि प्रजातंत्र केवल ओर केवल हिन्दूस्तान में ही है। उन्हेांने कहा कि भारत देश के लोग अपने माता पिता को भगवान मानते है तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी माता का अशीर्वाद लेकर अपने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार से सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में दस की दस सीटे भाजपा जीतेगी ! प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रभक्ति का जादू लोगों में सिर चढकर बोल रहा है। देश की जनता जान चुकी है कि अकेले मोदी ही ऐसे नेता हैं जिसमें दुश्मन को घर में घुसकर मारने की क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। किसानों और गरीबों के साथ सभी वर्गों का विकास भाजपा ने किया है। भाजपा को जिताओ और एक बार फिर देश में मोदी की सरकार लाओ। मोदी जैसा नेता सदियों में एक बार पैदा होता है। मोदी सक्षम व समर्थ प्रधानमंत्री है जिसने दुनिया में भारत की शान को बढ़ाने का काम किया और दुश्मनों को घर में जाकर मारा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। देश को मोदी की जरूरत है और मोदी आपकी वोट से ही दोबारा प्रधानमंत्री बनेगा । इसलिए 12 मई को सारे काम छोडक़र कमल का बटन जरूर दबाकर आ जाना। भिवानी महेंद्रगढ़ क्षेत्र में तूफानी दौरा करते हुए रामबिलास शर्मा ने धर्मबीर सिंह के लिए लोगों से वोट मांगे। इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!