करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

किसके सिर सजेगा हरियाणा CM के मीडिया प्रमुख का ताज / सक्रिय हुए दावेदार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
किसके सिर सजेगा हरियाणा CM के मीडिया प्रमुख का ताज / सक्रिय हुए दावेदार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की राजनीति में मुख्यमंत्री कार्यालय के संभावित फेरबदल और नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं। इनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया तंत्र से जुड़ी जिम्मेदारी भी राजनीतिक और मीडिया गलियारों में खास चर्चा का विषय बनी हुई है। सीएम के पास बहुत ज्यादा शिकायत पहुचने के कारण मुख्य सचिव के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 25 सितंबर को प्रवीण अत्रेय को पद से हटाया गया था। इसी कारण अब नए मीडिया सलाहकार/ मीडिया सचिव के पद को पाने के लिए बहुत से नेताओं तथा पत्रकारों ने अपनी लॉबिंग तेज कर दी है।
*मीडिया प्रमुख की भूमिका अहम*
मीडिया सचिव का पद मुख्यमंत्री की राजनीतिक गतिविधियों, सरकार की योजनाओं, विपक्ष के आरोपों पर सरकार का पक्ष और मीडिया से समन्वय सहित इन सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया संबंधी जिम्मेदारी को लेकर कोई नया फैसला होता है। तो कौन हो सकता है कामयाब।
*किस चेहरे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे भरोसा*
राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन किसी व्यक्ति को अंतिम दावेदार या संभावित नियुक्त व्यक्ति बताना अभी आधिकारिक रूप से पुष्ट नहीं है।
यानी ताज की दौड़ की चर्चा तेज है, लेकिन ताज किसके सिर सजेगा इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!