डॉ अर्चना गुप्ता ने बांधे पीएम मोदी की तारीफ के पुल / कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल चलाने का सपना किया साकार*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डॉ अर्चना गुप्ता ने बांधे पीएम मोदी की तारीफ के पुल / कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल चलाने का सपना किया साकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़, 23 सितंबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एकता, अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ गरीब की सवारी कही जाने वाली रेल को भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 सालों में स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन से लेकर दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब ब्रिज तक रेलवे का कायाकल्प आमजन के भरोसे को मजबूत कर रहा है।
बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण, त्याग, बलिदान के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों पर आधारित सेवा संकल्प अभियान में कहानी बदलाव की मुहिम के तहत दुनिया की सबसे बड़ी एवं सुरक्षित हाइड्रोजन ट्रेन का गोहाना जंक्शन से जींद जंक्शन तक का सफर किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी टीम के साथ हाइड्रोजन ट्रेन में सवार हुई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने युवाओं, महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों से संवाद किया तथा उनके अनुभव और सुझाव जाने। उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, आधुनिक रेल सुविधाओं, स्वच्छता और युवाओं की अपेक्षाओं को लेकर यात्रियों से बातचीत की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा को मिली यह ट्रेन केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम का प्रतीक है। उन्होंने यात्रियों को 2004-14 और 2014-26 के बीच भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव को आंकड़ों के माध्यम से समझाते हुए बताया कि र 2004-14 में जहां 9,587 बायो-टॉयलेट लगाए गए थे, वहीं 2014 से फरवरी 2026 तक 3,66,250 बायो-टॉयलेट लगाए गए। इससे यात्री ट्रेनों में मानव अपशिष्ट सीधे पटरियों पर गिरने की समस्या को खत्म करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि ट्रैक निर्माण में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार 2004-14 के दौरान 14,985 ट्रैक किलोमीटर जोड़े गए थे, जबकि 2014-26 के दौरान यह आंकड़ा 36,429 ट्रैक किलोमीटर रहा, यानी ढाई गुने से अधिक। इसी अवधि में ब्रॉडगेज नेटवर्क के सभी अनमैन्ड लेवल क्रॉसिंग समाप्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे में सुरक्षा को लेकर भी तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े स्तर पर काम हुआ है। जून 2026 तक 6,671 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग तथा 10,395 लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर इंटरलॉकिंग की व्यवस्था की जा चुकी थी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि कवच, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, आधुनिक ट्रैक, बेहतर सिग्नलिंग और लेवल क्रॉसिंग को सुरक्षित बनाने जैसी व्यवस्थाओं ने रेल सुरक्षा के स्वरूप को बदला है। वंदे भारत ट्रेनें भारत में डिजाइन और निर्मित आधुनिक रेल तकनीक का उदाहरण हैं। मार्च 2026 तक रेलवे नेटवर्क पर 162 चेयर-कार वंदे भारत सेवाएं तथा दो स्लीपर वंदे भारत सेवाएं संचालित हो रही थीं। इनमें कवच, सीसीटीवी, ऑटोमैटिक प्लग डोर, आधुनिक सुरक्षा प्रणाली और बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ यात्रियों के अनुभव को भी बदला जा रहा है। आधुनिक स्टेशन, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाएं रेलवे को नए स्वरूप में ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को रेलवे के परिवर्तन की बड़ी उपलब्धियों में शामिल करते हुए कहा कि इससे माल ढुलाई की गति और क्षमता बढ़ी है। डेडिकेटेड कॉरिडोर के माध्यम से माल परिवहन को यात्री रेल नेटवर्क से अलग कर अधिक कुशल बनाने का प्रयास हुआ है, जिससे लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चिनाब रेलवे ब्रिज भी भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का उदाहरण है। नदी तल से 359 मीटर ऊपर बना यह विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है और जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने गोहाना से जींद तक की यात्रा के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने यात्रियों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। उन्होंने युवाओं से रोजगार, तकनीक और आधुनिक परिवहन को लेकर उनकी अपेक्षाएं जानीं, जबकि महिलाओं से यात्रा के दौरान सुरक्षा, सुविधाओं और महिला यात्रियों के अनुभव पर चर्चा की। बच्चों से भी उन्होंने बातचीत की और ट्रेन को लेकर उनके अनुभव पूछे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि विकास का वास्तविक मूल्यांकन तभी होता है जब उसका अनुभव आम नागरिक की यात्रा और रोजमर्रा की जिंदगी में दिखाई दे। उन्होंने कहा कि रेलवे का यह बदलाव केवल पटरियों, ट्रेनों और स्टेशनों का बदलाव नहीं, बल्कि देश की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में हुआ परिवर्तन है। उन्होंने हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा से शुरू हुई यह नई तकनीक आने वाले समय में देश की हरित परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, जवाहर सैनी व अशोक गुर्जर, प्रदेश सचिव प्रतिभा सुमन, गुरविंद्र कौर, मीना चौहान अमरपाल राणा, विकास दहिया, रवि बतान, हरविंदर कोहली, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सोमबीर कटारिया, महिला मोर्चा प्रतीक्षा अध्यक्ष ऋचा पाहवा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया, गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, जींद भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, नगर परिषद गोहाना चेयरपर्सन रजनी विरमानी, प्रदीप सांगवान आदि उपस्थित रहे।

