ACB ने रोहतक में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क को रंगे हाथों किया गिरफ्तार!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ACB ने रोहतक में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क को रंगे हाथों किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में जोनल मार्केटिंग इन्फोर्समेंट ऑफिस नई अनाज मंडी में तैनात क्लर्क राकेश को ₹40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार, आरोपी ने जोन का लाइसेंस बनाने की एवज में शिकायतकर्ता से रकम मांगी थी। मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रोहतक थाने में केस दर्ज किया गया है। केस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत दर्ज हुआ है। ACB को दी शिकायत में बताया गया कि शिकायतकर्ता की नरेला में एग्रो फूड कंपनी है। कंपनी की ओर से पानीपत मार्केट कमेटी के अंतर्गत एक जोन का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। इसके लिए संबंधित फाइल तैयार कर मार्केट कमेटी में जमा कराई गई थी।
बाद में फाइल को आगामी कार्रवाई के लिए नई अनाज मंडी जेडएमईओ कार्यालय भेजा गया। शिकायतकर्ता जब फाइल की स्थिति जानने कार्यालय पहुंचा तो वहां तैनात क्लर्क राकेश ने लाइसेंस बनवाने के बदले ₹40 हजार की रिश्वत मांगी।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की और कार्रवाई के लिए रेडिंग टीम गठित की। इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी क्लर्क राकेश को शिकायतकर्ता से ₹40 हजार लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो ने बताया कि पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

