Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा के मंत्री रामबिलास शर्मा का दावा,350 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ भाजपा केंद्र में बनाएगी सरकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के मंत्री रामबिलास शर्मा का दावा,350 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ भाजपा केंद्र में बनाएगी सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भारतीय न्यूज़/राष्ट्रीय खोज के संपादक राणा ओबराय से एक विशेष वार्ताकार में कहा कि इस बार भाजपा पार्टी 350 सीट जीतकर केंद्र में अपनी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। रामबिलास शर्मा ने दावा किया हरियाणा में भी भाजपा पार्टी 10 में से 10 सीटें जीतेगी क्योंकि खट्टर सरकार ने प्रदेश से भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के मुकाबले का कोई नेता नहीं है और विपक्षी दल अपना नेता नहीं चुन पा रहे हैं। शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों देश पूरी तरह सुरक्षित है इसलिए देश की जनता एक बार फिर भाजपा पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एकबार फिर भाई नरेन्द्र मोदी ही देश की बागडोर सम्भालेगे और देश को नई उच्चाईयो पर लेकर जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!