करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

बुजुर्ग ठगों के खाते में 70 लाख ट्रांसफर करने जा रहा था ट्रांसफर/ बैंक मैनेजर को हुआ शक तो बचाई जीवन भर की कमाई*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बुजुर्ग ठगों के खाते में 70 लाख ट्रांसफर करने जा रहा था ट्रांसफर/ बैंक मैनेजर को हुआ शक तो बचाई जीवन भर की कमाई*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हमीरपुर :- हिमाचल के हमीरपुर जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने 78 वर्षीय बुजुर्ग से 70 लाख रुपये हड़पने की कोशिश की। लेकिन पंजाब नेशनल बैंक की भूंपल शाखा के अधिकारियों की सतर्कता से वह ठगी का शिकार होने से बच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ठग पुलिस अधिकारी की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए ग्राहक को धमका रहे थे। पैसे ट्रांसफर नहीं करने पर गिरफ्तारी की धमकी देकर उसे दबाव में लिया जा रहा था। संदेह होने पर बैंक अधिकारियों ने ग्राहक के बेटे से संपर्क किया और पूरे मामले का पता चला।
*जानें पूरा मामला*
शाखा प्रबंधक अंकिता संदल, उप प्रबंधक मीनाक्षी शर्मा और संजय सूद ने बताया कि 25 अगस्त को ग्राहक ने अपने दूसरे बैंक खाते से पीएनबी खाते में बड़ी राशि स्थानांतरित करने और इसके बाद उसे एक कंपनी के खाते में भेजने के संबंध में जानकारी ली थी। ग्राहक ने बताया था कि यह राशि बेटे के लिए फ्लैट खरीदने में इस्तेमाल की जानी है। 29 अगस्त को ग्राहक ने 70 लाख रुपये भूंपल शाखा के खाते में जमा करवाए और पूरी रकम आईसीआईसीआई बैंक के खाते में भेजने का आग्रह किया। इतनी बड़ी राशि के ट्रांसफर को लेकर बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ। उन्होंने ग्राहक के बेटे से संपर्क किया। इसके बाद 31 अगस्त को ग्राहक के दोबारा शाखा पहुंचने पर अधिकारियों ने उससे लेनदेन का कारण और पूरी स्थिति जानी।
*व्हाट्सऐप पर कॉल कर धमका रहे थे ठग*
पूछताछ में ग्राहक ने बताया कि उसे 19 अगस्त से पुलिस अधिकारी के नाम और तस्वीर के साथ व्हाट्सऐप कॉल आ रही थीं। कॉल करने वाले खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसे धमका रहे थे। आरोपियों ने पैसे ट्रांसफर नहीं करने पर गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। बैंक अधिकारियों ने ग्राहक को समझाया कि वह डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के जाल में फंसाया जा रहा है। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ग्राहक ने रकम को दूसरे खाते में भेजने के बजाय उसकी एफडी करवा दी। इससे उसके 70 लाख रुपये सुरक्षित बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!