Friday, July 24, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन ने पानीपत नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण / अव्यवस्थाओं की देख हस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन ने पानीपत नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण / अव्यवस्थाओं की देख हस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत (राजेश ओबराय) ;- हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा उषा प्रियदर्शनी ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार, जांच और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कई मरीजों ने जांच और उपचार में देरी की शिकायत भी की।
निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचीं। यहां एक गर्भवती महिला जांच कराने आई थी, लेकिन उसकी जांच शुक्रवार को करने के बजाय अगले बुधवार की तारीख दे दी गई।

इस पर उषा प्रियदर्शनी ने संबंधित चिकित्सक से कारण पूछा और गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से चक्कर लगवाना गंभीर लापरवाही है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, जांच केंद्रों और अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कमी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ से भी जवाब-तलब किया गया और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार और सम्मानजनक सुविधा मिलनी चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!