Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़पंचकुलापानीपतहरियाणा

करनाल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के तौर पर भाजपा पानीपत के किस नेता पर करेगी विश्वास*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के तौर पर भाजपा पानीपत के किस नेता पर करेगी विश्वास*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत ;- लोकसभा चुनाव को लेकर करनाल लोकसभा सीट पर पानीपत के कई नेताओं ने अपना दावा ठोक रखा है। टिकट के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों में मुख्य तौर पर भाजपा प्रदेश महासचिव संजय भाटिया और करनाल लोकसभा सीट के प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों को पूरा विश्वास है कि भाजपा हाईकमान इनको निराश नहीं करेगी और टिकट अवश्य देगी। अब देखना यह है कि करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा हाईकमान इन दोनों नेताओं पर दांव लगाती है या किसी अन्य नेता पर विश्वास करके उस को टिकट देती है। पानीपत की जनता चाहती है इस बार करनाल लोकसभा सीट से पानीपत से ही उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। परंतु इसका निर्णय लेना तो भाजपा हाईकमान के हाथ में है। खैर इन दोनों नेताओं ने करनाल लोकसभा सीट पर दावेदारी जता कर पानीपत शहर का कद जरूर ऊंचा उठा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!