चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

*हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का बढेगा रुतबा / मिलेगा हैवीवेट मंत्रालय! / सीएम सैनी मंत्री गंगवा की पहले थपथपा चुके हैं पीठ*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/ भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का बढेगा रुतबा / मिलेगा हैवीवेट मंत्रालय! / सीएम सैनी मंत्री गंगवा की पहले थपथपा चुके हैं पीठ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- आगामी पंजाब विधानसभा के मद्देनजर हरियाणा में राजनीतिक उठापटक होने के आसार बन रहे हैं। भाजपा हर हाल में पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए कुछ दिन पहले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा जो ओबीसी समाज से आते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में पंजाब में ओबीसी समुदाय की एक विशाल रैली की थी। रैली की सफलता से खुश होकर सीएम सैनी ने पीब्ब्ल्यूडी मंत्री गंगवा को शाबाशी दी थी। रणबीर गंगवा को पंजाब चुनावों में ओबीसी समाज को जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हुई है। गंगवा के कारण ही काफी हद तक पंजाब का ओबीसी समाज भाजपा से जुड़ा है। निजी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा चुनाव में अब अनुसूचित जाति के लोगो को भाजपा के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी हरियाणा के कैबिनेट कृष्ण बेदी को सौंपी जाएगी। सूत्रों की माने तो पंजाब की जिम्मेदारी सौंपने से पहले कृष्ण बेदी का मंत्रिमंडल में रुतबा बढ़ाया जाएगा। यानी कि कृष्ण बेदी को हैवीवेट मंत्रालय दिया जा सकता हैं। ऐसा भी सुना जाता है कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बंनाने में कृष्ण बेदी ने अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश महासचिव बेदी के आश्वासन पर विश्वास करते हुए डीएससी समाज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को एकतरफा वोट डाला था जिससे भाजपा की जीत की राह आसान हो गयी। इसीलिए भाजपा कृष्ण बेदी को अब जोरशोर से पंजाब विधानसभा चुनावों में उतारना चाहती है! तांकि पंजाब विधानसभा चुनावों में अनुसूचित समाज भाजपा के साथ जूस सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!