करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पीब्ब्ल्यूडी मिनिस्टर गंगवा का प्रदेश की जनता से आह्वान / एसआईआर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें नागरिक हिस्सा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/ भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पीब्ब्ल्यूडी मिनिस्टर गंगवा का प्रदेश की जनता से आह्वान  / एसआईआर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें नागरिक हिस्सा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, प्रमाणिक और अद्यतन रूप से दर्ज करना है, ताकि लोकतंत्र की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। बृहस्पतिवार को गांव गंगवा में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने स्वयं अपना गणना प्रपत्र भरकर अभियान में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसे तैयार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दें। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी पात्र मतदाता समय पर अपना गणना प्रपत्र भरें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराएं। रणबीर गंगवा ने कहा कि मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज होना प्रत्येक नागरिक के मतदान अधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!