2025 में हरियाणा सरकार में चेयरमैन बनने वाले नेताओं के टूटे सपने!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
2025 में हरियाणा सरकार में चेयरमैन बनने वाले नेताओं के टूटे सपने!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में भाजपा के बहुत से ऐसे एक्स MLA , विधानसभा चुनाव हारे हुए प्रत्याशी तथा वरिष्ठ नेता हैं जिनको बड़ी उम्मीद थी कि नायब सरकार द्वारा 2025 में उन्हें किसी बोर्ड अथवा कोर्पोरेशन्स का चेयरमैन बनाया जाएगा। लेकिन बेचारे नेता सिर्फ हाथ मलते रह गए। कुछ नेता तो आपस में यह कहते सुने गए हैं की 2025 तो निकल गया अब देखते हैं 2026 में नायब सरकार क्या फैंसला लेती हैं। निजी सूत्रों के अनुसार बहुत से ऐसे नेता हैं जिनको पार्टी द्वारा चेयरमैन बनाने का हिंट दिया गया था। वह खुशी से समा नही पा रहे थे। लेकिन चेयरमैनी न मिलने पर बेचारे मायूस होकर रह गए। उम्मीद पर कायम एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा भाजपा पार्टी तथा सरकार वर्करों से काम तो बहुत लेती हैं लेकिन जब वर्करो को कुछ देने की बात आती है तो सालों लगा देते है। नायब सरकार से शिकवा जाहिर करते हुए नेता ने यह भी कहा कुछ समय पहले जो दूसरे दलों से भाजपा में आये हैं उनको सरकार बनते हैं सरकारी पदों पर बिठा दिया गया था। औऱ हम अभी भी वेट कर रहे हैं। भाजपा वर्कर की इस बात से एक बात निकल कर जरूर बाहर आती हैं कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी औऱ सरकार से निराश होता जा रहा है। इसलिए नायब सरकार को चाहिए जिस नेता को भी लाभ का पद देना है, उसको शीघ्र दे तांकि वह और मन लगा कर भाजपा पार्टी की सेवा कर सके।

