Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

कांग्रेस और आप पार्टी का दिल्ली और हरियाणा में हुआ गठबंधन!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस और आप पार्टी का दिल्ली और हरियाणा में हुआ गठबंधन!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्‍ली :-अपनी अपनी जिद से पीछे हटते हुए दोनों दलों में लगभग गठबंधन हो गया है। कभी हां, कभी ना के भंवर में फंसी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन अब किसी किनारे पर पहुंचता दिख रहा है। माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच बात बन गई है और जल्‍द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।वहीँ अगर दोनों पार्टियों में गठबंधन होता है तो उसमें आम आदमी पार्टी दिल्‍ली में कांग्रेस को 3 सीटें देगी, जबकि हरियाणा में कांग्रेस आम आदमी पार्टी को एक ही सीटें देगी। फ़िलहाल अभी पंजाब में गठबंधन को लेकर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं हुई है|बताया यह भी जा रहा है कि आप और कांग्रेस गठबंधन हो जाने की स्‍थिति में दिल्‍ली को पूर्ण राज्य देने के मसले को जोर-शोर से उठाएंगे। यहां यह बताना भी जरूरी है कि गठबंधन हो जाने की स्‍थिति में कांग्रेस को अपने घोषणापत्र में संशोधन भी करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!