करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा में कौन होगा अगला मुख्य सचिव / सुधीर राजपाल या सुमिता मिश्रा अथवा किसी अन्य IAS का जागेगा भाग्य*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में कौन होगा अगला मुख्य सचिव / सुधीर राजपाल या सुमिता मिश्रा अथवा किसी अन्य IAS का जागेगा भाग्य*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का सेवा विस्तार 30 जून को समाप्त होने जा रहा है। रस्तोगी को एक्सटेंशन मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। इसलिए नए मुख्य सचिव को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। जिन अधिकारियों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, उनमें वरिष्ठ 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल, सेम बैच की सुमिता मिश्रा और केंद्र में सेवाए दे रहे 1991 बेच के अनिल मलिक, 1992 बैच के आईएएस अरुण कुमार गुप्ता तथा 1993 बेच के वी उमाशंकर का नाम शामिल हैं।
हरियाणा आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची के अनुसार 1990 बैच के अधिकारी सुधीर राजपाल सबसे वरिष्ठ हैं। उनके बाद 1990 बैच की ही अधिकारी सुमिता मिश्रा का नाम आता है। वरिष्ठता के आधार पर दोनों अधिकारियों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अब देखना यह है कि नायब सरकार किस अधिकारी पर ज्यादा भरोसा करते हुए मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!