करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों, निगमों एवं परिषदों में की कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों, निगमों एवं परिषदों में की कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों, निगमों एवं परिषदों में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। इन नियुक्तियों से संगठनात्मक मजबूती, जनभागीदारी और विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलने की उम्मीद है।

🔹 श्री रोहतास जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

🔹 कैप्टन योगेश बैरागी को हरियाणा राज्य सोशल वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

🔹 एडवोकेट वेदपाल को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।

🔹 श्री गुरनाम सैनी को हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

🔹 सुश्री सुनीता दांगी को हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की चेयरपर्सन बनाया गया है।

🔹 श्री सुभाष कलसाना को हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (HSCARDB) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

🔹 श्री सुभाष बंसल को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

🔹 श्री भारत भूषण जुयाल को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

🔹 श्री महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

🔹 श्री अमित सैनी को हरियाणा कला परिषद, गुरुग्राम जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

🔹 श्री बिंदर दनोदा को हरियाणा कला परिषद, हिसार जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

🔹 श्री गगन हरियाणवी को हरियाणा कला परिषद, रोहतक जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!