Friday, May 15, 2026
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

बैंक से जुड़े 590 करोड़ के चर्चित घोटाले में CBI की चंडीगढ़-पंचकूला में 7 ठिकानों पर रेड / ऑडियो-वीडियो डॉक्यूमेंट्स जब्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बैंक से जुड़े 590 करोड़ के चर्चित घोटाले में CBI की चंडीगढ़-पंचकूला में 7 ठिकानों पर रेड / ऑडियो-वीडियो डॉक्यूमेंट्स जब्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में IDFC और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपए के चर्चित घोटाले को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने चंडीगढ़ और पंचकूला में सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत कब्जे में लिए हैं।
CBI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 14 मई 2026 की शाम को की गई। जिन स्थानों पर तलाशी ली गई, उनमें आरोपियों के घर, ज्वेलर्स के शोरूम, कथित लाभार्थियों के परिसर और मामले से जुड़े अन्य निजी संस्थान शामिल हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि छापेमारी के दौरान वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड हाथ लगे हैं, जिनकी अब गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह बहुचर्चित घोटाला हरियाणा के कई सरकारी विभागों तक फैला हुआ है। जांच के दायरे में पंचायत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बिजली विभाग और पंचकूला नगर निगम समेत कई संस्थाएं शामिल हैं। मामले में अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक CBI ने पांच IAS अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17-A के तहत जांच की अनुमति मांगी थी, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। वहीं तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ अनुमति प्रक्रिया अभी जारी है। एजेंसी जल्द ही पांचों IAS अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। इस मामले को हरियाणा के हालिया सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक माना जा रहा है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!