Monday, May 4, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सोनीपत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त मुकाबला / मतदाता कांग्रेस औऱ भाजपा में किस तरफ लेगा करवट!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त मुकाबला / मतदाता कांग्रेस औऱ भाजपा में किस तरफ लेगा करवट!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत नगर निगम चुनाव में माहौल किस करवट ले बैठे कुछ कह नही सकते। क्योंकि कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला जबरदस्त माना जा रहा है। सोनीपत को पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। यदि पंजाबी एकजुट हो गए तो भाजपा प्रत्याशी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती हैं। भाजपा प्रत्याशी राजीव जेन को जहां सरकार साथ होने।का फायदा है वही कमल दीवान को भी उनके पिता देवराज दीवान द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का फायदा मिलेगा। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने नगर निगम में भ्रष्टाचार के लिए बीजेपी पर आरोप लगाए हैं, कहा कि फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है और पूरा सिस्टम मिलीभगत से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से प्रॉपर्टी आईडी बनाकर NOC जारी होती है, रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज गायब कर दिए जाते हैं और मकान अवैध घोषित कर दिए जाते हैं। वहीं, शहर की सीवरेज व्यवस्था को भी बदहाल बताते हुए अधूरे काम और गलत प्लानिंग को जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी प्रत्याशी राजीव जैन भी लगातार नुक्कड़ सभा करके उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों को जनता में बताकर सहानुभूति लेने का प्रयास कर रहे हैं। सोनीपत मेयर सीट को जीतने के लिए कांग्रेस औऱ भाजपा दोनों पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। अंत मे।जीत का सेहरा किस के सिर पर बंधेगा यह तो समय बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!