*हरियाणा के कुछ कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालय में सर्वासर्वे सेक्रेटरी बनकर जमे हुए रिटायर्ड लोगो पर मिलाई खाने के साथ उत्पीड़न करने के चर्चे?*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के कुछ कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालय में सर्वासर्वे सेक्रेटरी बनकर जमे हुए रिटायर्ड लोगो पर मिलाई खाने के साथ उत्पीड़न करने के चर्चे?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आम चर्चे हो रहे हैं कि कुछ कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालय में सर्वासर्वे सेक्रेटरी बनकर जमे हुए रिटायर्ड लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए अधिकारियों तथा जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं तथा मिलाई खाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। क्योंकि इन मंत्रियों के कार्यालयों में सिविल सचिवालय की स्थापना शाखा द्वारा किसी भी रेगुलर सचिव की नियुक्ति नही की है जो किसी अच्छे बुरे के कार्य के लिए सरकार को जवाबदेह हो सके। प्रायः आम चर्चा सुनने को मिलती है कि यह रिटायर्ड लोग मंत्रियों के सचिव की श्रेणी में भी नही आते। लेकिन मंत्रियों ने इनको निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए अपने कार्यालय का सर्वेसर्वा बनाया हुआ है। चर्चे है कि इन लोगो ने मंत्रियों को पूरी तरह से मुठ्ठी में कर रखा है अथवा मंत्रियों से इनकी जबरदस्त सेटिंग हो चुकी है?।
सचिवालय के गलियारों में आम चर्चा सुनने को मिल रही है की प्रशासनिक अधिकारियों के रुतबे जैसे ऑफिस तथा बड़ी बड़ी गाड़ियां लेकर यह रिटायर्ड लोग प्रदेश की लोकप्रिय नायब सैनी सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। यह भी चर्चे सुनने को मिलते हैं कि कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालय में सर्वासर्वे बनकर मिलाई खाने वाले इन लोगो पर CM को तुरंत कार्यवाही करके बाहर निकालना चाहिए तथा इनके द्वारा किये कार्य की ACB से जांच भी करवानी चाहिए?*

