Sunday, March 29, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले विधायकों के भविष्य को लेकर दिल्ली मे होने वाली कांग्रेस की बैठक में होगा बड़ा फैंसला!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले विधायकों के भविष्य को लेकर दिल्ली मे होने वाली कांग्रेस की बैठक में होगा बड़ा फैंसला!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले हरियाणा कांग्रेस के विधायकों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर प्रदेशवासियों की नजरें कल यानी सोमवार को दिल्ली में होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई हैं, जिसमें राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले विधायकों पर करवाई करने के साथ साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि होने वाली बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हो सकते है। अप्रैल के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ में अनुशासनात्मक कार्यवाही कमेटी की बैठक होगी, जिसमें कोई अंतिम निर्णय लेकर रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। सूत्रों की माने तो बागी विधायकों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कई विकल्पों पर काम कर रही है। पांचों विधायकों को पार्टी से निलंबित किया जा सकता है। उन्हें संगठनात्मक पदों से हटाया जा सकता है। भविष्य में टिकट पर रोक या सख्त चेतावनी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!