ओडिशा और हरियाणा में खेला होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व सख्त / क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को नोटिस!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ओडिशा और हरियाणा में खेला होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व सख्त / क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को नोटिस!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायकों पर कांग्रेस नरमी के मूड में नहीं है।ओडिशा में तीन विधायकों को निलंबित करने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी सख्त ऐक्शन लेने जा रही है। कांग्रेस क्रॉस वोटिंग के आरोपी
विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाली है। कांग्रेस महासचिव और हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने ओडिशा में राज्यसभा चुनावों के बाद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में मंगलवार को अपने तीन विधायकों को पार्टी ह्विप की अवहेलना करने और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबित विधायक सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दशरथी गमांग हैं।
*पांच विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग*
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के पांच विधायकों ने कथित तौर पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ की। अगर एक और कांग्रेस विधायक निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करता तो नांदल भाटिया के 11 द्वितीय वरीयता वोट हासिल कर 28 तक पहुंच सकते थे। अपनी पार्टी के पांच विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहाकि कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नब्बे सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक, कांग्रेस के 37, इनेलो के दो विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायक हैं।
*जानिए हुड्डा ने क्या कहा*
कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहाकि क्रॉस-वोटिंग करने वाले और कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से कहाकि मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन लोगों को समझ आ गया है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने सोमवार देर रात संवाददाता सम्मेलन में विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहाकि नांदल सिर्फ एक वोट से हारे (जीत का अंतर बहुत कम था)। पांच कांग्रेस विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की। उनके चार वोट अमान्य घोषित कर दिए गए। भाजपा समर्थित नांदल ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
*ओडिशा के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस सख्त, क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को भेजेंगे कारण बताओ नोटिस*
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायकों पर कांग्रेस नरमी के मूड में नहीं है।ओडिशा में तीन विधायकों को निलंबित करने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी सख्त ऐक्शन लेने जा रही है। कांग्रेस क्रॉस वोटिंग के आरोपी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाली है।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायकों पर कांग्रेस नरमी के मूड में नहीं है।ओडिशा में तीन विधायकों को निलंबित करने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी सख्त ऐक्शन लेने जा रही है। कांग्रेस क्रॉस वोटिंग के आरोपी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाली है। कांग्रेस महासचिव और हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने ओडिशा में राज्यसभा चुनावों के बाद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में मंगलवार को अपने तीन विधायकों को पार्टी ह्विप की अवहेलना करने और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबित विधायक सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दशरथी गमांग हैं।
पांच विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के पांच विधायकों ने कथित तौर पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ की। अगर एक और कांग्रेस विधायक निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करता तो नांदल भाटिया के 11 द्वितीय वरीयता वोट हासिल कर 28 तक पहुंच सकते थे। अपनी पार्टी के पांच विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहाकि कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नब्बे सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक, कांग्रेस के 37, इनेलो के दो विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायक हैं।
क्या बोले थे हुड्डा
कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहाकि क्रॉस-वोटिंग करने वाले और कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से कहाकि मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन लोगों को समझ आ गया है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने सोमवार देर रात संवाददाता सम्मेलन में विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहाकि नांदल सिर्फ एक वोट से हारे (जीत का अंतर बहुत कम था)। पांच कांग्रेस विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की। उनके चार वोट अमान्य घोषित कर दिए गए। भाजपा समर्थित नांदल ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
*ओडिशा में ‘खेला’, CONG और BJD के 5 विधायकों ने BJP समर्थित उम्मीदवार को दिया वोट/ ओडिशा में सख्त ऐक्शन*
बता दें कि ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान करने और उन्हें राज्यसभा चुनाव जीतने में मदद करने के लिए अपने तीन विधायकों को मंगलवार को निलंबित कर दिया। पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इन विधायकों में सनाखेमुंडी के रमेश चंद्र जेना, मोहना के दशरथी गोमांगो और बाराबती-कटक की सोफिया फिरदौस शामिल हैं। पार्टी के अनुसार, इन विधायकों ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के दौरान राय के पक्ष में वोट दिया था। उनके निलंबन की घोषणा करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहाकि जो लोग कांग्रेस के साथ विश्वासघात करते हैं, वे राष्ट्र के साथ विश्वासघात करते हैं।