हरियाणा में दिखी गैस सिलेंडर की मारामारी / लंबी कतारें में घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौट रहे लोग!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में दिखी गैस सिलेंडर की मारामारी / लंबी कतारें में घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौट रहे लोग!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के विभिन्न जिलों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कमी और पैनिक बुकिंग के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जींद और चरखी दादरी जैसे शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह 7 बजे से ही लंबी लाइनें लग रही हैं। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं। ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी सप्लाई में व्यवधान की आशंकाओं ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी है, जिसका सीधा असर हरियाणा में दिख रहा है।
जींद में सुबह से कतारें, बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहे
जींद शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं। एजेंसियों के बाहर सुबह 7 बजे से उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने पहले से बुकिंग करवा रखी है, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं हो रही। महिलाओं और बुजुर्गों को खड़े रहने में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। कई परिवारों में रसोई का काम प्रभावित हो रहा है, खाना बनाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जाए। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सीमित सप्लाई के कारण सभी को तुरंत सिलेंडर
जींद में सुबह से कतारें, बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहे
जींद शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं। एजेंसियों के बाहर सुबह 7 बजे से उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने पहले से बुकिंग करवा रखी है, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं हो रही। महिलाओं और बुजुर्गों को खड़े रहने में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। कई परिवारों में रसोई का काम प्रभावित हो रहा है, खाना बनाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जाए। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सीमित सप्लाई के कारण सभी को तुरंत सिलेंडर देना मुश्किल हो रहा है।
*चरखी दादरी में पैनिक बुकिंग, बाजार तक लगी कतारें*
चरखी दादरी में भी रविवार सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखी गई। युद्ध के तनाव के बीच एलपीजी किल्लत की अफवाहों से लोग असमंजस में हैं। लोग पहले से बुकिंग करवा रहे हैं, यहां तक कि पूर्ण मार्केट में कतारें दुकानों के आगे तक लग गईं। कई उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई और मैसेज मिल गया, लेकिन भुगतान या डिलीवरी में असमंजस के कारण वे एजेंसी पर पहुंचे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में लाइनों में खड़ी दिखीं।
*सरकार का दावा:* घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य, पैनिक बुकिंग से समस्या*
हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक है। अफवाहों और पैनिक बुकिंग से कुछ जगहों पर अव्यवस्था बनी हुई है। कमर्शियल सिलेंडरों में अस्थायी बाधा है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई कमी नहीं। सरकार ने कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अनावश्यक घबराहट और भंडारण से बचें।
*कम नहीं हो रहा गैस संकट, भटक रहे उपभोक्ता, एजेंसियों पर लाइनें हो रही लंबी*
कुरुक्षेत्र में गैस संकट कम नहीं हो रहा है। व्यवसायिक गैस आपूर्ति बंद होने के बाद रसोई गैस की मांग अचानक तेजी से बढ़ी तो ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भी ठप हो गई। ये हालात सुधर नहीं पा रहे तो एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइनें लगातार बढ़ रही है। आज रविवार को भी अनेक एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई। एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि एजेंसी कर्मियों के साथ लगातार बहस हो रही है। उपभोक्ताओं में गैस किल्लत को लेकर आशंका गहरा रही है जबकि प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि कोई किल्लत नहीं है। इन दावों के बावजूद एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइनें कम नहीं हो रही है। शनिवार को भी शहर की दो एजेसियों ने उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती देख शटर बंद करने पड़े थे। आज रविवार को भी उपभोक्ता सुबह से ही खाली सिलिंडर लेकर भटकने को मजबूर है।
*चार दिन से भटक रहा नहीं मिल रही गैस : चेतन*
गैस एजेंसी पर झांसा रोड से आए उपभोक्ता चेतन शर्मा का कहना है कि वे चार दिन से खाली सिलिंडर लेकर भटक रहे हैं लेकिन भरा सिलिंडर नहीं मिल रहा। एजेंसी पर कभी डिलिवरी मैन द्वारा काम छोड़ देने तो कभी ऑनलाइन बुकिंग न होने की बात कहकर टाला जा रहा है। आज भी गैस नहीं मिली तो घर में चूल्हा नहीं जला पाएंगे।

