Saturday, March 14, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राज्य सभा चुनाव में यदि कांग्रेस प्रत्याशी हारा तो कांग्रेस में कम हो सकता है भूपेन्द्र हूडा का वजूद!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्य सभा चुनाव में यदि कांग्रेस प्रत्याशी हारा तो कांग्रेस में कम हो सकता है भूपेन्द्र हूडा का वजूद!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को होने वाली वोटिंग का हरियाणा वासियों औऱ राजनेताओं को बड़ी उत्सुकता से इंतजार है। क्योंकि खास बात यह है कि 2 सीटों के लिए चुनाव होना है। जिसके लिए कांग्रेस और भाजपा के पास संख्या बल पर्याप्त है। कुल संख्या 90 है, जिसमे से भाजपा के पास 48 तो कांग्रेस के पास 37 विधायक, तीन आजाद और 2 इनैलो विधायक है। लेकिन एकाएक इस चुनाव में भाजपा के पदाधिकारी सतीश नांदल की आजाद प्रत्याशी के तौर पर एंट्री हो गयी। जिससे चुनाव में खेला होने के आसार पैदा हो गए। क्योंकि हरियाणा राज्यसभा चुनाव में पहले भी कई बार कांग्रेस विधायकों में भीतरघात हो चुका है। जिससे पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव हार जाते हैं। इस बार भी हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में नंबर गेम के हिसाब से कांग्रेस के लिए एक सीट मुश्किल नहीं है, मगर कांग्रेस को क्रास वोटिंग का डर है। यदि इस बार भी भाजपा समर्थित आजाद प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव जीत जाता है तो केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल तथा हरियाणा सीएम नायब सैनी की राजनीति चाल का सभी राजनीतिक पार्टियों को लोहा मानना पडेगा। दुसरी बात यह भी है कि कांग्रेस प्रत्याशी हार गया तो हरियाणा में भूपेन्द्र हूडा का कद जरूर कम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!