हरियाणा में दो राज्यसभा सीट के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन / कर्मवीर बाैद्ध को चुनोती देंगे सतीश नांदल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में दो राज्यसभा सीट के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन / कर्मवीर बाैद्ध को चुनोती देंगे सतीश नांदल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने नामांकन भर दिया है।
वहीं सतीश नांदल बताैर निर्दलीय नामांकन करने पहुंचे हैं। उनके साथ विधायक सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून भी हैं। नांदल ने कहा कि मैं निर्दलीय नामांकन दाखिल कर रहा हूं। निर्दलीय मेरे साथ हैं। मैं कांग्रेस, इनेलो, भाजपा विधायकों से वोट मांगूंगा। सभी मेरे भाई हैं।
*राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव*
वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है।
अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

