*हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर IAS अतुल द्विवेदी ने सम्पादक राणा ओबराय को खास बातचीत में बताया मेरा लक्ष्य खामियों को दूर कर प्रदेशवासियो को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान करना*
*हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर IAS अतुल द्विवेदी एवं सम्पादक राणा ओबराय की खास बातचीत*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर IAS अतुल द्विवेदी ने सम्पादक राणा ओबराय को खास बातचीत में बताया मेरा लक्ष्य खामियों को दूर कर प्रदेशवासियो को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान करना*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के बहुत ही लोकप्रिय मिलनसार एवं ईमानदार ट्रांसपोर्ट कमिश्नर IAS अतुल द्विवेदी ने सम्पादक राणा ओबराय से हुई खास बातचीत में बताया मेरा लक्ष्य है कि मै ट्रांसपोर्ट विभाग में फैली हुई खामियों को दूर करू तथा प्रदेशवासियो को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान करू। परिवहन आयुक्त द्विवेदी ने बताया कि मैने अपने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि किसी भी त्यौहार पर कोई भी अधिकारी उपहार लेकर उनसे मिलने नही आएगा। यह अधीनस्थ कर्मचारियों तथा अधिकारियों के लिए एक ईमानदारी की मिसाल है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जितनी भी उबर तथा ओला जैसी प्राईवेट ट्रांसपोर्ट चल रही थी, वह हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग में पंजीकृत नही थी। उनके लिए विभाग ने एक पोर्टल बनाया है जिसमे वह रजिस्टर्ड होंगे। उन्होंने बताया एनसीआर में पॉल्यूशन कम करने के लिए बैटरी से चलने वाले उबर तथा ओला जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ही हरियाणा के ट्रांसपोर्ट पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। परिवहन आयुक्त अतुल द्विवेदी के निर्देश से विभाग में सुधार के प्रयास लगातार जारी है।
*ड्राइविंग कौशल में सुधार*
रोहतक, बहादुरगढ़ (मारुति सुजुकी लिमिटेड), कैथल (अशोक लेलैंड) और करनाल (होंडा मोटर्स एंड स्कूटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) में चार चालक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (आई०डी०टी०आर) काम कर रहे हैं। राज्य में तेरह जगहों पर (आई०डी०टी०आर) स्थापित करने का प्रस्ताव है, जैसे फरीदाबाद, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, रेवाड़ी, जींद, पलवल, हिसार, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और अंबाला। तेरह जगहों में से, फरीदाबाद और नूंह में आई०डी०टी०आर टाटा मोटर्स लिमिटेड के सहयोग से बनाए जाएंगे। वास्तुशिल्प सलाहकार को अंतिम रूप दे दिया गया है और मोटे तौर पर लागत का अनुमान मिल गया है।
आई०डी०टी०आर भिवानी में निर्माण कार्य पूरा हो गया है और स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ए०डी०टी०टी) स्थापित होने के बाद यह जल्द ही शुरू हो जाएगा। हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एच०आर०ई०सी), गुरुग्राम के परिसर में एक क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आर०डी०टी०सी) स्थापित किया जा रहा है। निर्माण कार्य चल रहा है। अम्बाला में आई०डी०टी०आर की स्थापना के लिए उपयुक्त जगह की पहचान कर ली गई है और नगर निगम (एम०सी०), अम्बाला से इस जमीन को खरीदने का प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को सौंप दिया गया है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में 22 ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल भी चल रहे हैं, जहाँ चालकों को भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिए भारी वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।
इसके अलावा, लगभग 247 ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल निजी व्यक्तियों द्वारा एल०एम०वी (नॉन-ट्रांसपोर्ट) के लिए चलाए जा रहे हैं।
*मोटर वाहनों की सड़क योग्यता में सुधार*
1.ट्रांसपोर्ट वाहनों की सड़क योग्यता की जाँच के लिए, रोहतक में परिवहन वाहनों की फिटनेस के लिए एक निरीक्षण और प्रमाणन केंद्र (आई० एण्ड सी० सेंटर) काम कर रहा है। यह पाँच जिलें यानी झज्जर, रोहतक, पानीपत, सोनीपत और जींद के परिवहन वाहनों की फिटनेस जरूरतों को पूरा कर रहा है। इस सेंटर को एक स्वचालित परीक्षण केन्द्र (ए०टी०एस) के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। आई०केट को इस सेंटर को अपग्रेड करने के लिए सलाहाकार नियुक्त किया गया है और प्री-कमीशनिंग ऑडिट भी किया गया है।
वर्तमान में, ओ०ई०एमस के 78 डीलर अपने बनाए गए परिवहन वाहनों को फिटनेस देने के लिए अधिकृत परीक्षण केन्द्र के रूप में काम कर रहे हैं? निजी क्षेत्र द्वारा राज्य में स्वचालित परीक्षण केन्द्र (ए०टी०एस) स्थापित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पीज) जारी किए गए हैं। गुरुग्राम में मर्सज पास्कों मोटर लि० को एक पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किया गया है और 18 प्रारंभिक पंजीयन प्रमाण-पत्र (पी०आर०सीज) निजी फर्मों को जारी किए गए हैं।
*नागरिक सेवाओं की डिलीवरी*
पथ कर का ऑनलाइन भुगतान ई-ग्रास के माध्यम से किया जा रहा है और जमा किए गए कर/अन्य शुल्क की राशि बताते हुए एस०एम०एस भी आवेदक को भेजा जा रहा है। 58 परिवहन संबंधित सेवाएं (वाहन और सारथी) बिना किसी व्यक्ति के सामने आए आधार-आधारित तरीके से दी जा रही हैं, जिनमें से 35 सेवाएं विभाग द्वारा प्रदान की जा रही हैं। आवेदकों को उक्त सेवाओं के लिए पंजीकरण और लाइसेंसिंग अधिकारियों के कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं है।
नए गैर-ट्रांसपोर्ट वाहनों का पंजीकरण अधिकृत डीलरों के स्तर पर किया जा रहा है।

