करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

इलाहाबाद HC में शंकराचार्य की अग्रिम जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई / फलाहारी महाराज ने की शंकराचार्य पर आरोप लगाने वालों के नार्को टेस्ट की मांग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इलाहाबाद HC में शंकराचार्य की अग्रिम जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई / फलाहारी महाराज ने की शंकराचार्य पर आरोप लगाने वालों के नार्को टेस्ट की मांग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इलाहाबाद ;- शंकराचार्य ने झूंसी थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले से गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम ज़मानत याचिका दाखिल की है. कोर्ट नंबर 72 में फ्रेश कॉज लिस्ट में 142 नंबर पर शुक्रवार 27 फरवरी को केस लगा हुआ है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में होगी मामले की सुनवाई।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में लेकर विवाद और बढ़ता जा रहा है। शंकराचार्य के समर्थन में उतरे दिनेश फलाहारी महाराज ने उन पर आरोप लगाने वाले छात्रों और आशुतोष पांडेय के नार्को टेस्ट कराने की माँग की है। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। फलाहारी महाराज ने दावा किया उन्हें भी दूसरे मोबाइल नंबर से फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई है। फलाहारी बाबा ने आरोप लगाया कि आशुतोष ब्रह्मचारी गौकशी कराने वाला हिस्ट्रीशीटर रहा है. उसने शंकराचार्य को फंसाने का षड्यंत्र रचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!