Thursday, February 19, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हिमाचल में IAS अधिकारियों के हुए नियुक्ति एवं तबादले/ अनुराग चंद्र शर्मा कुल्लू के नए DC नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल में IAS अधिकारियों के हुए नियुक्ति एवं तबादले/ अनुराग चंद्र शर्मा कुल्लू के नए DC नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शिमला ;- हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुल्लू के उपायुक्त सहित 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार तोरुल एस. रवीश को कुल्लू के उपायुक्त पद से हटाकर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम, शिमला का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनके पास जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। उनकी जगह आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा को कुल्लू जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। अधिसूचना में बताया गया है कि आईएएस आशीष सिंहमार को डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग के सचिव के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सचिव (द्वितीय) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वे डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस, सचिवालय प्रशासन, सामाजिक न्याय, संसदीय कार्य, वित्त और योजना विभागों का काम भी देखेंगे। साथ ही सचिव (सचिवालय प्रशासन, सामाजिक न्याय और संसदीय कार्य) का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास रहेगा, जिससे राकेश कंवर को मुक्त किया गय। इसके अलावा विनय सिंह को बागवानी निदेशक के पद से स्थानांतरित कर हिमाचल प्रदेश विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें एचपी. एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा एच.पी. एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं अरिंदम चौधरी को भी नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं। अधिसूचना के अनुसार अरिंदम चौधरी को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL), शिमला में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे पहले संभाल रहे एचपीएमसी, एचपी. एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, एचपी. एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड तथा जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!