चर्चाएं, हरियाणा में राज्यसभा सीट के लिए अब कौन से कांग्रेस नेता करेंगे क्रॉस वोटिंग!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चर्चाएं, हरियाणा में राज्यसभा सीट के लिए अब कौन से कांग्रेस नेता करेंगे क्रॉस वोटिंग!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में राज्यसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है तो वैसे वैसे चर्चाएं भी होनी शुरू हो गयी है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 31 वोट चाहिए। मौजूदा स्तिथि के अनुसार इस समय कांग्रेस के पास 37 एमएलए औऱ भाजपा के पास 48 विधायक है। ऐसे में पूरी संभावना है कि भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आएगी। इनैलो के 2 और तीन निर्दलीय विधायक भी है। भाजपा दूसरी सीट तभी जीत सकती है, जब कांग्रेस के विधायक क्रॉस वोटिंग करें! क्योंकि हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में पूर्व में भी क्रॉस वोटिंग हो चुकी है। राजनीतिक गलियारों में आम चर्चा है कि अब कांग्रेस में कौन से विश्वासघाती होंगे जो क्रॉस वोटिंग करेंगे। क्योंकि कांग्रेस में रहते हुए एमएलए कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी पर राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप लग चुके हैं। खास बात यह कि दोनों ही नेता अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यदि कांग्रेस केंद्रीय नेता औऱ पूर्व हरियाणा प्रभारी बीके हरि प्रसाद को राज्यसभा उम्मीदवार बनाती है तो बीके हरिप्रसाद के समर्थन में कांग्रेस के सभी विधायक एक मत हो सकते हैं औऱ कांग्रेस को निर्विवाद राज्यसभा सांसद मिल सकता है। राजनीतिक पंडितों के मानना है कि यदि कांग्रेस ने यही रणनीति अपनाई तो भाजपा को कांग्रेस में इस बार विश्वासघाती विधायक ढूढने में सफलता नही मिलेगी।

