Tuesday, July 21, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

विजिलेंस टीम ने हिसार में नायब कोर्ट को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विजिलेंस टीम ने हिसार में नायब कोर्ट को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- जिला कोर्ट में तैनात एक नायब कोर्ट को ACB की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई निरीक्षक फतेह सिंह के नेतृत्व में की गई। पकड़े गए
आरोपी की पहचान मुख्य सिपाही सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो एडीजे कोर्ट में नायब कोर्ट के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार एसीबी टीम ने सिटी थाना के पास पटवार भवन के नजदीक ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ लिया। टीम ने मौके से (पांच सौ के नोटों की दो गड्डियां)यानी कि एक लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह रिश्वत किसी लड़ाई-झगड़े से जुड़े मामले में ली जा रही थी।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!