2001 बैच के IAS विकास गुप्ता अब केंद्र में देंगे सेवाएं मुख्य सचिव रस्तोगी ने प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश किए जारी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
2001 बैच के IAS विकास गुप्ता अब केंद्र में देंगे सेवाएं मुख्य सचिव रस्तोगी ने प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश किए जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
2001 बैच के आईएएस अधिकारी विकास गुप्ता अब केंद्र में सेवाएं देंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा में निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव पद पर कार्यरत थे।
दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता को विकास गुप्ता की जगह शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। विकास गुप्त कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के सदस्य सचिव के पद पर भी कार्यरत थे। मुख्य सचिव की ओर आदेश जारी होते ही उनकी नई जिम्मेदारी प्रभावी हो गई है।

