IPS वाई. पूरन कुमार के परिवार की सहमति के बाद PGI चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम/ सायं 4 बजे होगा अंतिम संस्कार*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
IPS वाई. पूरन कुमार के परिवार की सहमति के बाद PGI चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम/ सायं 4 बजे होगा अंतिम संस्कार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- आठ दिन के गतिरोध के बाद आखिरकार आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार ने उनका पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहमति दे दी है। अधिकारी का पोस्टमार्टम पीजीआई, चंडीगढ़ में किया जा रहा है। पीजीआई में इसके मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा।
हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिवार ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की थी।
Advertisement
इस बीच राज्य सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है और उनके स्थान पर ओ.पी. सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Advertisement
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में चंडीगढ़ पहुंचकर दिवंगत अधिकारी की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार व परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार से ‘ड्रामा छोड़कर’ परिवार को न्याय दिलाने की मांग की थी।
*एएसआई संदीप कुमार के परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इंकार*
वहीं, रोहतक जिले में हाल ही में आत्महत्या करने वाले एएसआई संदीप कुमार के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। संदीप कुमार ने आत्महत्या से पहले बनाए गए छह मिनट के वीडियो संदेश में दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में उन्हें तंग और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

