Thursday, June 27, 2024
Latest:
गुजरातचंडीगढ़देश-विदेशपानीपतहरियाणा

प्रियंका गांधी के पहले सभ्य भाषण ने देश के मतदाता को किया आकर्षित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रियंका गांधी के पहले सभ्य भाषण ने देश के मतदाता को किया आकर्षित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट सामने आया है। प्रियंका गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में पहली बार हिस्सा लिया। अहमदाबाद में हुई एक जनसभा में प्रियंका गांधी जोश में नजर आई। वहीं रात को प्रियंका ने ट्वीट किया। ये उनका पहला ट्वीट था। उसके तुरंत बाद प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया। पहले ट्वीट में प्रियंका ने लिखा कि ‘साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है।
पहले ट्वीट के बाद प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया और लिखा कि ‘हिंसा में हमेशा बुराई होती है और हिंसा के मकसद में कुछ अच्छा दिखता है तो वो अस्थाई है।
हालांकि प्रियंका ने अपना ट्विटर अकाउंट 10 फरवरी को ही बना लिया था लेकिन एक महीने तक उन्होनें कोई ट्वीट नहीं किया। अब एक महीने के बाद जाकर प्रियंका ने ट्विटर अकाउंट पर लगातार दो पोस्ट डाली हैं। प्रियंका ने रात करीब 11 बजे ये दोनों ट्वीट किये और सुबह तक 6 हजार से ज्यादा बार दोनों ट्वीट को शेयर किया गया।
ट्वीट से पहले प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पिछली बार जो वादे किये गये थे वो कहां हैं उन पर बात क्यों नहीं की जाती। उन मुद्दों पर सवाल क्यों नहीं पूछे जाते। प्रियंका ने लोगों से कहा कि आपका वोट ही असली हथियार है। प्रियंका ने कहा कि रोजगार , किसानों और महिला सुरक्षा पर आपको सवाल करना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!