चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने हरियाणा दौरे में फिर करेंगे राजनीतिक तोड़फोड़ !

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने हरियाणा दौरे में फिर करेंगे राजनीतिक तोड़फोड़ !
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे के दौरान प्रदेश में सियासी उठापटक होने की प्रबल आशंका है! निजी सूत्रों के अनुसार भाजपा की एक बड़ी लॉबी शाह के इस दौरे को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विरोधी राजनीतिक दलों में सेंध लगाने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो इसकी तैयारी भी लगभग हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगामी 25 फरवरी को हिसार में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। हिसार में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार लोकसभा क्षेत्र के अलावा सिरसा व भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता, सांसद, विधायक व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह के हिसार दौरे के दौरान हरियाणा के भाजपा नेता लगभग आधा दर्जन विधायक को भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे है। दूसरे राजनीतिक दलों के वर्तमान और पूर्व विधायकों को भी अपने पाले में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इसमें कोई दो राय नहीं कि भाजपा सरकार और संगठन को दूसरे दलों में तोड़फोड़ करने में महारत हासिल है! ऐसा भी हो सकता है कि यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकेत हों कि मेरे हरियाणा दौरे के दौरान दूसरे दलों के कुछ वर्तमान तथा पूर्व विधायक भाजपा पार्टी में शामिल अवश्य होने चाहिए। अगर अगर ऐसा करने में सरकार व संगठन कामयाब नहीं होते तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा की कार्यप्रणाली से नाराज भी हो सकते हैं! तथा हरियाणा में भाजपा पार्टी की एक लहर बनाने में कामयाब भी नहीं हो पाएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!