चंडीगढ़जिंदहरियाणा

जींद विधानसभा उपचुनाव में अगर भाजपा जीती तो सीएम खट्टर बन जाएंगे हीरो, विपक्षी नेता हो जाएंगे जीरो!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद विधानसभा उपचुनाव में अगर भाजपा जीती तो सीएम खट्टर बन जाएंगे हीरो, विपक्षी नेता हो जाएंगे जीरो!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद ;- हरियाणा में हो रहे जींद के विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी और भाजपा ने पूरा जोर लगा रखा है। क्योंकि यह सत्ता पार्टी और मुख्यमंत्री खट्टर की इज्जत का सवाल बना हुआ है। निजी सूत्रों के अनुसार कृष्ण मिड्ढा को टिकट दिलवाने के लिए सबसे ज्यादा उसकी वकालत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हीं की थी। इसलिए जींद उपचुनाव में जीत और हार का सारा श्रेय मनोहर लाल खट्टर को ही जाएगा। यदि भाजपा और मनोहर लाल खट्टर जींद विधानसभा उपचुनाव जीत गए तो इसमें कोई दो राय नहीं की मनोहर लाल खट्टर राजनीति में प्रदेश के हीरो बन जाएंगे और विपक्षी दल के नेताओं को जीरो की श्रेणी में आंका जाएगा। यदि भाजपा जींद विधानसभा उपचुनाव हार गई तो मुख्यमंत्री खट्टर और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बुरे दिनों की शुरुआत भी हो जाएगी। सरकार और पार्टी में बैठे वरिष्ठ नेता भी मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ बगावती सुर अपनाने शुरू कर देंगे।क्योंकि कुछ ही समय के बाद ही लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है इस चुनाव के परिणाम का सीधा असर लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। वैसे जींद विधानसभा उपचुनाव में कांटे की टक्कर मानी जा रही है क्योंकि कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला और जेजेपी के दिग्विजय चौटाला भाजपा को पूरी तरह से टक्कर दे रहे हैं और भाजपा के लिए यह जीत इतनी आसान भी नहीं है अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है इस चुनाव में परिणाम किसके हक में आएगा और कौन सी पार्टी का हरियाणा में सितारा चमकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!