Saturday, July 27, 2024
Latest:
अम्बालाकुरुक्षेत्रकैथलहरियाणा

पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह संधू के निधन पर  विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने किया शोक व्यक्त

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह संधू के निधन पर  विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने किया शोक व्यक्त
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- नेता विपक्ष चौधरी अभय सिह चौटाला ने पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व कृषि मंत्री का जाना केवल इनेलो की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की क्षति है। इस दुख की घड़ी में इनेलो परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
इनेलो नेता ने कहा कि एक ऐसा राजनेता जिसका समूचा जीवन समाज की सेवा में गुजरा हो और जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए सदा संघर्ष किया हो, उनका जाना प्रदेश के लिए अपूर्णीय है। श्री संधू जब गांव के सरपंच थे तब से लेकर कृषि मंत्री और विधायक रहने तक उन्होंने जनता की भरपूर सेवा की। जनता ने अपना स्नेह और प्यार उन्हें हमेशा दिया जिसके चलते चार बार विधायक बने और एक बार उन्होंने प्रदेश के कृषि मंत्री की बागडोर भी संभाली।
इनेलो नेता ने शोक व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि संधू का राजनैतिक सफर साफ-सुथरी छवि का प्रतीक रहा है। उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!