Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़हरियाणा

नववर्ष में यूटी प्रशासन में हो सकता है बडा फेरबदल!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नववर्ष में यूटी प्रशासन में हो सकता है बडा फेरबदल!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- नए साल में यूटी प्रशासन में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। तेज तर्रार एडवाइजर मनोज परीदा ने आते ही एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्रर का पद वापस डीसी को सौंप दिया था। इसके बाद से कयास लगाया जा रहा है कि जल्द और भी कई प्रशासनिक फेरबदल किए जाएंगे। फिलवक्त एडवाइजर अफसरों की कार्यशैली पर निगाह लगाए हुए हैं। साथ ही यह भी देख रहे हैं कि कौन से विभाग में विकास कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते ही एडवाइजर ने सभी विभागाधिकारियों को कार्यों की प्रेजेंटेशन दिए जाने का आदेश दिया है। यूटी प्रशासन में बदलाव की आहट शुरू हो गई है। पहले ही अफसरों को लग गई थी। बताया जा रहा है कि एक्साइज जैसे महत्वपूर्ण विभाग में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों की मानें तो एस्टेट ऑफिस में तैनात अधिकारियों पर भी प्रशासन की नजर हैं। आने वाले दिनों में एस्टेट ऑफिस में तैनात अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं यूटी प्रशासन में अब तक ताकतवर रहे अफसरों को जमीनी हकीकत दिखाने के लिए कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कई अफसरों के पास महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट तो हैं, लेकिन वह केवल खानापूर्ति करने में जुटे रहते हैं। इस मामले में एडवाइजर का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली को देखा जा रहा है। इसके बाद ही कोई परिवर्तन किया जाएगा।

दो अफसरों ने ज्वॉइन किया यूटी*

यूटी प्रशासन में एक पीसीएस अधिकारी बैच 2011 जगजीत सिंह और एक एचसीएस अधिकारी बैच 2013 मुनीष कुमार लोहान ने ज्वाइन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!