Monday, September 30, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व सीएम हुड्डा का खुलासा हमारा उद्देश्य हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाना/ सीएम बाद में पार्टी करेगी तय*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व सीएम हुड्डा का खुलासा हमारा उद्देश्य हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाना/ सीएम बाद में पार्टी करेगी तय*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों का ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। इसके साथ-साथ पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने खुद के सीएम बनने को लेकर भी बयान दिया है।
भूपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता मन बना चुकी है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है। वहीं खुद के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ये पार्टी बाद में तय करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!