Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद किया। उन्‍होंने पद पर रहते हुए मिलने वाले स्‍नेह और सहयोग के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।
माकन ने ट्वीट में लिखा ‘2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!’

सूत्रों ने बताया कि माकन ने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया है। लेकिन नया अध्यक्ष चुन लिए जाने तक उनको पद पर बने रहने को कहा गया है। सितंबर 2018 में भी माकन के इस्‍तीफे की खबर आई थी। हालांकि तब कांग्रेस की ओर से इसका खंडन किया गया था।
गौरतलब है कि अजय माकन का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था। 2015 में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 2017 दिल्ली नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के तीसरे नंबर पर आने के बाद भी अजय माकन ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था। हालांकि तब राहुल गांधी ने माकन का इस्तीफा लेने से साफ इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!