Thursday, September 12, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं MLA ओमप्रकाश यादव ने दावा करते हुए कहा/हरियाणा में फिर बनेगी भाजपा सरकार/नायब के सिर सजेगा CM का ताज*

*हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं MLA ओमप्रकाश यादव एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं MLA ओमप्रकाश यादव ने दावा करते हुए कहा/हरियाणा में फिर बनेगी भाजपा सरकार/नायब के सिर सजेगा CM का ताज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा के MLA ओमप्रकाश यादव ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में कहा हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा जब मर्जी हो इसमें हम भाजपाइयों को कोई फर्क नही पड़ता, क्योंकि प्रदेश भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव रूपी जंग जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। MLA यादव ने दावा करते हुए कहा हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी औऱ नायब सैनी के सिर पर एक बार फिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा। सीधी बातचीत में पूर्व मंत्री यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस की आपसी गुटबाजी ही कांग्रेस की हार का कारण बनेगी। उन्होंने कहा क्योंकि कांग्रेस के सभी नेता अपने आपको मुख्यमंत्री से कम नही समझते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा जो कांग्रेस आज़ तक अपना संगठन नही खड़ा कर सकी वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से कैसे मुकाबला कर सकती है। उन्होंने कहा इसलिए हरियाणा में तीसरी बार भी डबल इंजन की सरकार बनना तय हैं। पूर्व मंत्री यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बारे चर्चा करते हुए कहा मेरे कार्यकाल में नारनोल में मेडिकल कॉलेज बना जिसमे अब इलाज होना शुरु हो जाएगा। उन्होंने बताया मरीजो की समस्याओं को देखते हुए मेरे प्रयास से सिविल अस्पताल का विस्तार विस्तार हुआ और 100 बेड से 200 बेड का बना। जिसके कारण मेरे क्षेत्र वासियों को अब इलाज के लिए बाहर नही जाना पड़ता। उन्होंने कहा यदि हल्के की जनता ने तीसरी बार भी आशीर्वाद दिया तो मै नारनोल का चहुमुखी विकास करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!