Sunday, February 23, 2025
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

किरण-श्रुति चौधरी ने CM नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल की मौजूदगी में पहना BJP का पटका*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
किरण-श्रुति चौधरी ने CM नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल की मौजूदगी में पहना BJP का पटका*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी की तोशाम विधानसभा से MLA किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी BJP में शामिल हो गई हैं। दोनो को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
किरण चौधरी और श्रुति ने बीती शाम (18 जून) को कांग्रेस छोड़ी थी। किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थी। किरण ने खुलकर मीडिया के सामने कई बार राजनीतिक तौर पर उन्हें खत्म करने की साजिश रचने के आरोप लगाए।
लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटें जीती थी। इसके अलावा 90 विधानसभा में से 46 पर कांग्रेस और 44 भाजपा जीती थी। ऐसे में 3 महीने बाद विस चुनाव में कांग्रेस के लिए माहौल अच्छा माना जा रहा था लेकिन अब पूर्व सीएम बंसीलाल परिवार का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!