करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार खट्टर का शीघ्र चमकेगा भाग्य!/मनोहरलाल हारे या जीते बन सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष या संगठन मंत्री?*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार खट्टर का शीघ्र चमकेगा भाग्य!/मनोहरलाल हारे या जीते बन सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष या संगठन मंत्री?*

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। नड्डा को लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकाल विस्तार दिया गया था, जो अब 15 जून से पहले समाप्त होने जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे में परिवर्तन करने की तैयारी कर ली है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेशों के संगठन में भी बदलाव किया जाना है। इस बात का एहसास सोमवार को चुनावी
समीक्षा की बैठकों के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से हुई बातचीत से लग रहा है। उसके बाद दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बंद कमरे में करीब पौने दो घंटे तक इनके बीच क्या मंथन हुआ, यह तो पता नहीं, किंतु उसके बाद यह तीनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मौजूदगी किसी बड़े बदलाव की ओर संकेत कर रही है। सूत्र बताते हैं कि उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष या महामंत्री बनाकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा सकती है। यहां बता दें कि मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने से पहले भाजपा के हरियाणा संगठन मंत्री के तौर पर कई साल कम कर चुके हैं। उसके बाद उन्होंने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भी प्रभारी कार्य किया। उसके बाद हरियाणा में वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव हुए तो उन्हें करनाल विधानसभा चुनाव लड़वाया गया था और जीत के बाद सप लगातार साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं। निजी सुत्रो की माने तो मनोहरलाल का प्रदेशाध्यक्ष या राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने तय है। चाहें वह करनाल लोकसभा चुनाव में जीते या हारे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!